फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अर्धनग्नावस्था में शव बरामद, पहचान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। झांसा में मारकंडा नदी के पुराने पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का अर्धनग्नावस्था में शव बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार शव पांच दिन पुराना है और बुरी तरह सड़-गल चुका है।
विज्ञापन


मृतक की उम्र 35-40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसने केवल नीले रंग की चैकदार कमीज पहनी थी और कलाई पर तीन चार राखियां बंधी थीं। शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. गौरव कौशिक ने डूबने से मौत की आशंका जताई है। शव का विसरा टेस्ट के लिए भेजा गया है।

थाना झांसा के प्रभारी गुलाब सिंह ने बताया कि शव की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखा गया है। पहचान न होने पर किसी संस्था के माध्यम से अंतिम संस्कार करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें