फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन व ऑफलाइन होगी पीजी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा,

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ दिसंबर से शुरू होने वाली पीजी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में होंगी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन ने ये निर्णय सोमवार को कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया। 8 दिसंबर से शुरू होने वाली पीजी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा का मोड के चयन के लिए विद्यार्थियों को तीन दिसंबर तक संबंधित निदेशक, विभागाध्यक्ष, संस्थान के प्राचार्य व कॉलेज को गूगल फॉर्म से जानकारी देनी होंगी।
विज्ञापन

विद्यार्थी को ऑनलाइन परीक्षा में अपने उत्तर ए-फॉर साइज के पृष्ठों में लिखने होंगे, जिसकी संख्या 36 निर्धारित की गई है और प्रश्न पत्र डाउनलोड करना होगा। प्रश्नों के उत्तर लिखना और उसकी पीडीएफ बनाकर अपलोड करने के लिए इस बार 4 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगी। विवि के सभी निदेशक, विभागाध्यक्ष, प्राचार्य एक गूगल फॉर्म तैयार करेंगे, जिसका लिंक विद्यार्थियों को भेजा जाएगा, ताकि विद्यार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका को अपलोड कर सकेंगे। विद्यार्थी उत्तर-पुस्तिका की पीडीएफ फॉर्मेट बनाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस लेंस, एडोब स्कैन व बीफ्लेट ऐप की सहायता ले सकते हैं। विद्यार्थियों को पीडीएफ फाइल का नाम पर खुद का अनुक्रमांक लिखना होगा।
लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश सभी निदेशकों, प्राचार्यों व संस्थानों को भेज दिए गए हैं। यदि कोई विद्यार्थी ऑफलाइन माध्यम में परीक्षा देना चाहता है तो उसे संबंधित इंस्टीट्यूट, विभाग व कॉलेज में तय समय में अपना प्रार्थना-पत्र जमा कराना होगा। संबंधित कॉलेज व संस्थान प्रश्न पत्र व उत्तर-पुस्तिका उपलब्ध कराएगा। उन्होंने बताया कि इन परीक्षा के संचालन के लिए केंद्र सरकार व राज्य सरकार व विश्वविद्यालय द्वारा कोविड-19 के मद्देनजर जो स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर अर्थात मानक संचालन प्रक्रिया के निर्देश दिए गए हैं, उनका पूरी तरह से पालन करना अनिवार्य होगा तथा कोविड-19 नियमानुसार परीक्षा संपन्न कराने की जिम्मेवारी संबंधित विभागाध्यक्ष व निदेशक की होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र डाउनलोड करके परीक्षा संबंधी विवरण व रोल नंबर ल िखना होगा तथा कोई भी परीक्षार्थी अपना मोबाइल नंबर व अन्य कोई सूचना उत्तर-पुस्तिका में नहीं लिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें