फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों को शीघ्र मिलेगी 2 नई बस सेवा की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। इस रूट पर हरियाणा परिवहन विभाग की तरफ से दो नई बस सेवा शुरू की जा रही है। इस बस सेवा को शुरू करने के लिए विधायक सुभाष सुधा ने हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा से बातचीत की गई थी। इस बातचीत के दौरान उत्तराखंड बस सेवा शुरू करने का एक प्रस्ताव भी सौंपा गया था।
विज्ञापन

इस प्रस्ताव पर परिवहन मंत्री ने अपनी मुहर लगा दी है और उत्तराखंड रूट पर बस सेवा शुरू करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। विधायक सुभाष सुधा ने आवास कार्यालय पर बातचीत करते हुए कहा कि उत्तराखंड बस सेवा को लेकर परिवहन विभाग कुरुक्षेत्र के महाप्रबंधक अशोक कुमार से भी फीडबैक रिपोर्ट ली है। उन्होंने कहा कि जीएम रोडवेज से मिली फीडबैक के अनुसार उत्तराखंड के शहर हल्द्वानी और कोटद्वार के लिए कुरुक्षेत्र से सुबह के समय 2 बस चला करती थी, यह बस सेवा वर्ष 2018 में बंद हो गई थी। जीएम की रिपोर्ट के अनुसार सवारियों की संख्या कम होने के कारण और आय कम-खर्चा ज्यादा होने के चलते बस सेवा को बंद कर दिया गया था। विधायक ने कहा कि अब इस बस सेवा को दोबारा शुरू किया जा रहा है। इन बसों को उत्तराखंड रूट पर चलाने के लिए नियमानुसार परमिट लेने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परिवहन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार परमिट आने के बाद 1 दिसंबर 2021 से यह बस सेवा शुरू हो जाएगी। यह बस सेवा सुबह के समय कुरुक्षेत्र बस स्टैंड से शुरू होगी और सायं के समय अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचकर अगले दिन फिर सुबह के समय कुरुक्षेत्र के लिए बस चलेगी। इस बस सेवा से उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें