फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1438 सैंपलों में से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
आरटी पीसीआर के 1355 और रैपिड एंटीजन के 83 सैंपलों में से बुधवार को 2 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि एक मरीज को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 22109 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 21736 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 356 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 17 एक्टिव केस हैं। इनमें से 10 लोग घर में आइसोलेट और सात मरीज अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है और कुरुक्षेत्र में अब तक 21736 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। अभी तक लिए गए 454600 में से 431130 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अब जिले का रिकवरी रेट 98.31 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 4.88 पर पहुंच गया है।
कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए अब तक 3 लाख 98 हजार 244 को लगा टीका
कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुरुक्षेत्र में 3 अगस्त तक 3 लाख 98 हजार 244 डोज लगाई गई। सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कुरुक्षेत्र जिले में प्रतिदिन सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविशील्ड का वैक्सीन लगाया जा रहा है। इस वैक्सीनेशन का शेड्यूल एक दिन पहले सार्वजनिक किया जाता है, ताकि लोगों तक टीकाकरण केंद्र शेड्यूल की जानकारी मिल सके। इस विशेष अभियान से पिछले 4 दिनों में हजारों लोगों को कोरोना बचाव की डोज लगाई जा चुकी है। जिले में 3 अगस्त सायं 6 बजे तक हेल्थ केयर वर्कर को 5870 प्रथम डोज और 4312 दूसरी डोज सहित कुल 10 हजार 182 डोज लगाई जा चुकी है। इसी तरह फ्रंट लाइन वर्कर को 4050 प्रथम डोज, 1885 दूसरी डोज सहित 5935 डोज लगाई जा चुकी है। 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को 1 लाख 33 हजार 384 प्रथम डोज, 10 हजार 483 दूसरी डोज सहित कुल 1 लाख 43 हजार 867 डोज लगाई जा चुकी है। 45 से 59 आयु वर्ग के लोगों को 82 हजार 866 पहली डोज, 35 हजार 323 दूसरी डोज सहित कुल 1 लाख 18 हजार 189 डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा 60 साल से ज्यादा आयु वर्ग के सीनियर सिटीजन को 82 हजार 86 प्रथम डोज, 37 हजार 985 दूसरी डोज सहित कुल 1 लाख 20 हजार 71 डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस जिले में सभी वर्गों को 3 लाख 8 हजार 256 प्रथम डोज, 89988 दूसरी डोज सहित कुल 3 लाख 98 हजार 244 डोज लगाने का कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं बुधवार को 3590 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें