फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गुरु रविदास मंदिर एवं धर्मशाला सभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गुरु रविदास मंदिर एवं धर्मशाला सभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का रविवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में हरियाणा सरकार के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी आरआर फुलिया ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

उन्होंने सबसे पहले नवनिर्वाचित प्रधान सूरजभान नरवाल को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। उसके बाद प्रधान सूरजभान नरवाल ने उपप्रधान रामलाल, महासचिव ओमप्रकाश तंवर, खजांची रामस्वरूप ढांडे, सहसचिव सुखबीर सिंह, कार्यकारिणी सदस्य चमेल सिंह, नरेश रंगा, राधा रानी, तरसेम सिंह, जोगिंद्रो देवी व ओमप्रकाश को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उन्होंने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि वे ईमानदारी व निष्ठा से मंदिर हित के कार्यों को आगे बढाएं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास और डॉ. भीमराव आंबेडकर ने बहुत बड़ा त्याग किया था। जिसका आज प्रमाण है कि हम गुरुओं के बताए हुए संदेश पर चलते हुए कामयाब हुए हैं। उन्होंने नई कार्यकारिणी को आह्वान किया कि वे युवा व महिलाओं के लिए भी काम करें और एक मार्गदर्शक बनकर वे समाज का बहुत बड़ा कल्याण कर सकते हैं और यह कार्य बिना एकजुटता के संभव नहीं है। उन्होंने इस मौके पर धर्मशाला में स्थापित लाइब्रेरी के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर रहे दीनबंधु विश्वविद्यालय मुरथल के कुलसचिव सुरेश कुमार ने मंदिर की नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि उम्मीद है कि नई कार्यकारिणी सभी को साथ लेकर चलेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा और संघर्ष जरूरी है। अच्छी शिक्षा लेकर हम कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं। इसलिए समाज के लोग बच्चों को अच्छी शिक्षा मुहैया कराएं। इस मौके पर प्रधान सूरजभान नरवाल व कार्यकारिणी ने मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वहीं अनेकों संस्थाओं ने नवनिर्वाचित प्रधान सूरजभान नरवाल व उनकी पूरी टीम का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिमला सरोहा, ओमप्रकाश ओपी, पूर्व प्रधान रणपत माथुर, पूर्व महासचिव तारा चंद, सेवानिवृत्त एचसीएस अधिकारी जीत सिंह मेहरा, डॉ. प्रीतम सिंह, केडीबी सदस्य केसी रंगा, गुरप्रीत कोबरा, रामलाल आर्य, जीत सिंह शेर, उपभोक्ता फोरम के सेवानिवृत्त चेयरमैन दीनानाथ अरोड़ा, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के पुत्र हिमांशु अरोड़ा सहित मंदिर सभा के नवनिर्वाचित सभी डेलीगेट्स व समाज के लोग उपस्थित रहे। उधर, प्रधान का कार्यभार संभालने के बाद सूरजभान नरवाल ने कहा कि वे सभी को साथ लेकर मंदिर हित के लिए कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें