फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इलाज का खर्च ब्याज सहित लौटाने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा द्वारा आगामी 11 से 13 जुलाई तक आस्था स्थली एवं पवित्र नगरी हरिद्वार में सावन पर्व का विशाल आयोजन किया जा रहा है। सावन महीने की पवित्रता एवं हरियाली से ओतप्रोत इस आयोजन की शुरुआत 11 जुलाई को प्रात: 11 बजे होगी। आगमन एवं आपसी मेलजोल के उपरांत इस कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियां प्रारंभ होंगी। कार्यक्रम में समाज के लोगों को मार्गदर्शन देने तथा संबोधित करने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से विद्वान एवं बुद्धिजीवी भी हरिद्वार पहुंचेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के साथ समाज के लिए विशेष कार्य करने वाले प्रतिभाशाली पदाधिकारियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन होगा। सिंगला ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल समाज के लोगों के लिए हर की पावन पैडी पर गंगा स्नान, महाआरती तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने बताया कि समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की अध्यक्षता में होने वाले इस आयोजन में 11 जुलाई को ऋषिकेश के विधायक एवं उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे। प्रसिद्ध समाजसेवी नवीन गोयल व राष्ट्रीय नवचेतना मंच के चेयरमैन विजय सोमाणी विशिष्ट अतिथि एवं सोनीपत के भाजपा जिला प्रभारी पंकज जैन बतौर स्वागताध्यक्ष कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 12 जुलाई को जिला अधिकारी (डीएम) देहरादून सविन बंसल मुख्य अतिथि होंगे। आयुक्त नगर निगम देहरादून नमामी गुप्ता बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी।

Next
AU ऐप में पढ़ें