मादक पदार्थ रखने के मामले में पांच साल की सजा काट रहे कैदी को चेकिंग के दौरान जेल में पांच ग्राम अफीम के साथ काबू किया है। यह कार्रवाई जेल में चेकिंग के दौरान हुई।
जेल प्रशासन ने इस मामले की शिकायत थाना शहर थानेसर पुलिस को की है और इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
जांच का विषय ये भी है कि जेल परिसर में उक्त कैदी के पास यह मादक पदार्थ कहां से पहुंचा। बहरहाल पुलिस ने जिला जेल के उपअधीक्षक राम निवास की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जेल उप अधीक्षक ने पुलिस को बताया है कि चेकिंग के दौरान गांव तलहेड़ी वासी अजीत सिंह उर्फ जीत सिंंह पुत्र दलीप सिंह के कब्जे से 5 ग्राम अफीम बरामद हुई।
थाना शहर थानेसर में बाद दर्ज मुकदमा पुलिस चौकी सैक्टर-7 ईंचार्ज ने जांच शुरू की। उधर, नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत एक आरोपी हरविंद्र सिंह पुत्र विरसा सिंह निवासी गंगहेड़ी को धर दबोचा तथा आरोपी के कब्जे से 20 ग्राम अफीम बरामद की।
यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रबंधक थाना इस्माईलाबाद के नेतृत्व में उप निरीक्षक ईश्वर सिंह की पुलिस टीम ने नजदीक गांव गंगहेड़ी से आरोपी हरविंद्र सिंह पुत्र विरसा सिंंह निवासी गंगहेड़ी को धर दबोचा तथा आरोपी के कब्जे से 20 ग्राम अफीम बरामद की। बाद गिरफ्तारी आरोपी के खिलाफ नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।