फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर न अमित शाह मिले और न 20 लाख

Mon, 04 Aug 2014 12:26 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
एक जालसाज कंपनी ने तीन युवकों को इंटरनेट से विदेश भेजने का झांसा देकर करीब 20 लाख रुपये हड़प लिए। तीनों आपस में रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन


हैरत की बात ये है कि इनके पास उस फर्जी कंपनी के संचालक का वास्तविक पता तक नहीं है। जिसने बैंक खाते में तीनों युवकों से करीब 20 लाख रुपये जमा कराए थे। बहरहाल केयू थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव हथीरा वासी किसान राज कुमार के पुत्र सुरेश कुमार ने बताया कि 14 फरवरी 2014 को व्हाट्स अप पर समीश पटेल नाम के एक व्यक्ति ने उन्हें अपनी कंपनी के जरिये विदेश भेजने का प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद उनकी समीश पटेल से कई बार मोबाइल पर बात हुई।
विज्ञापन


सुरेश कुमार ने बताया कि वह और उसका फुफेरा भाई करनैल सिंह पुत्र अतर सिंह एवं चचेरा भाई आशीष कुमार पुत्र जसमेर सिंह विदेश जाने के इच्छुक थे।

इसी वजह से उन तीनों ने उक्त कंपनी संचालक समीश पटेल से संपर्क किया था। सुरेश ने बताया कि समीश पटेल से बातचीत के बाद उनकी कंपनी से जुड़ी एक महिला का फोन भी उनके पास अक्सर आता रहा।

आखिरकार उक्त तीनों रिश्तेदार युवकों को 10-10 लाख रुपये में आस्ट्रेलिया भेजने का सौदा तय हुआ। इसके पश्चात उन्होंने एडवांस में करीब 20 लाख रुपये उक्त कंपनी के बैंक खाते में जमा कर दिए।
विज्ञापन


यह राशि जमा कराने के बाद समीश पटेल ने तीनों को घरेलू उड़ान से बंगलूरू बुलाया था। सुरेश का कहना है कि पटेल ने उन्हें बताया कि एयरपोर्ट पर उन्हें अमित शाह नाम का व्यक्ति लेने पहुंचेगा।

ठगी के शिकार तीनों युवकों के मुताबिक बंगलूरू एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उन्हें न तो अमित शाह मिला और ना ही समीश पटेल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें