फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफीम समेत नशा मुक्ति केंद्र का संचालक काबू

विज्ञापन
आरोपी योवनजीत सिंह। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने नशा मुक्ति केंद्र संचालक को काबू करके उसके कब्जे से 98 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपी नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में अफीम बेचता था। पुलिस ने आरोपी योवनजीत सिंह उर्फ जोनी वासी सिकंदरा कॉलोनी पिहोवा को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 6 जनवरी को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम पंजाब बॉर्डर ट्यूकर बस अड्डे के पास गश्त कर रही थी। तभी पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि योवनजीत सिंह उर्फ जोनी गांव कलसा में न्यू लाइफ केयर नशा मुक्ति केंद्र चलाता है। केंद्र की आड़ में वह अफीम बेचता है। कुछ ही देर वह अपने नशा मुक्ति केंद्र से पैदल अफीम बेचने के लिए प्लाट-13 कलसा की ओर जाएगा। अगर टी-प्वाइंट प्लाट-13 के पास नाकाबंदी की जाए तो आरोपी को अफीम सहित काबू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस टीम ने प्लाट-13 के पास नाकाबंदी करके आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। पूछताछ में व्यक्ति की पहचान योवनजीत सिंह उर्फ जोनी के रूप में हुई। तलाशी में उससे 98 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध थाना सदर पिहोवा में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें