फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों से अभद्रता: डीसी के सामने ग्रामीणों ने रखा पक्ष

Sat, 10 May 2014 06:19 PM IST
अमर उजाला कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीएचसी झांसा में एक कर्मी द्वारा मरीजों से अभद्र व्यवहार करने मामला डीसी के दरबार में पहुंच गया है। डीसी ने जांच के आदेश देते हुए एसपी और सिविल सर्जन के नाम शिकायत मार्क कर दी है। इसके बाद अस्पताल स्तर पर जांच के लिए शिकायत डॉ. एनके झांब के पास पहुंची। डॉ. एनके झांब ने शिकायतकर्ता पक्ष को अस्पताल बुलाकर उनसे सारी घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों की सारी बात को ध्यान से सुना और आश्वासन दिया कि मामले की पूरी जांच होगी। इससे पहले अपनी समस्या से अवगत कराते हुए झांसा निवासी बंता राम पुत्र बिच्छाराम ने बताया कि सीएचसी में जलविंद्र एक कर्मी है, जिसकी ड्यूटी दवाइयां देने पर लगी है लेकिन यह कभी भी मरीजों से सही ढंग से बात नहीं करता और हमेशा दवा देने में आनाकानी करता है। इसके अलावा शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जलविंद्र दवाइयां देने की एवज में पैसे भी लेता है, जबकि मेडिसन सरकार द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिकायतकर्ता के साथ अस्पताल आए स्योराम ने बताया कि वह करीब पांच दिन पहले दवा लेने के लिए सीएचसी में गया था और जलविंद्र ने उसके साथ भी अभद्र व्यहवार करते हुए दवा देने से मना कर दिया। ग्रामीण ने आरोप लगाया कि दवा देने के लिए वह मरीजों से पैसे ऐंठता है और जो पैसे नहीं देता, उसे दवाई दिए बिना ही वहां से भगा देता है।
विज्ञापन

धंतौड़ी का खास होने की देता है धमकी
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जलविंद्र शाहाबाद के विधायक अनिल धंतौड़ी का खास होने की बात कहते हुए उन्हें धमकाता है। ग्रामीणों के अनुसार यह कर्मी उसकी शिकायत कहीं भी करने की बात कहते हुए उन्हें कई बार धमका चुका है।  
झांसा तो मेरा एरिया ही नहीं : धंतौड़ी
शाहाबाद के विधायक अनिल धंतौड़ी को अवगत कराया गया कि सीएचसी झांसा का एक कर्मी उनके नाम का दुरुपयोग कर रहा है तो उन्होंने कहा कि झांसा तो उनका क्षेत्र ही नहीं है। यदि ऐसा है, तो वे पता करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जिन ग्रामीणों को यह कर्मी परेशान कर रहा है उन्हें पुलिस को भी इस बारे में शिकायत देनी चाहिए।
विज्ञापन

दोनों पक्षों का बयान लेने के बाद होगा निर्णय
डॉ. एनके झांब ने कहा कि एक पक्ष से सारे मामले की जानकारी ली गई है और आरोपी कर्मी का पक्ष जानने के बाद आगामी कदम उठाया जाएगा। अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। जांच के बाद ही कुछ का जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें