फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डिजिटल साक्षरता पर ऑनलाइन कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की एनएसएस यूनिट-तीन, यूटीडी की ओर से रविवार को डिजिटल साक्षरता विषय पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला गूगल मीट प्लेटफार्म पर आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न संस्थानों से 95 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता डॉ. निधि माथुर ने प्रतिभागियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित, जिम्मेदार और प्रभावी उपयोग की जानकारी दी।
उन्होंने साइबर सुरक्षा, फेक न्यूज की पहचान, पासवर्ड सुरक्षा, सोशल मीडिया की जिम्मेदारी और डिजिटल संसाधनों के सकारात्मक उपयोग जैसे अहम विषयों को सरल और रोचक ढंग से समझाया। छात्रों ने भी कार्यशाला में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने सवालों के माध्यम से विषय में गहरी रुचि दिखाई। सभी प्रतिभागियों को कार्यशाला में भाग लेने के लिए ई-सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए। एनएसएस यूनिट-तीन की यह पहल डिजिटल युग में युवाओं को जागरूक और सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें