फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 64 की उम्र में डॉ. दंपती लगाते हैं 10 किमी की दौड़

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मेडल दिखाती डॉ. बिमला गौरी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आपको धर्मनगरी की सड़कों पर 64 साल की उम्र में के दंपती दौड़ते दिखाई दे जाएंगे। उम्र के इस पड़ाव में जहां लोग भजन कीर्तन में सुख की अनुभूति समझते हैं, वहीं ये चिकित्सक सुबह व शाम के समय दौड़ लगाकर पसीना बहाते हैं।
विज्ञापन

10 किलोमीटर दौड़कर लोगों के लिए मिसाल बन रहे हैं। यह दंपती जिला नागरिक अस्पताल से सेवानिवृत्त डॉ. बिमला गौरी व डॉ. लज्जा राम हैं। दंपती ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महाराष्ट्र से लेकर ले लद्दाख में आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में 15 से 20 स्वर्ण और रजत पदक हासिल कर जिला ही नहीं प्रदेश का नाम रोशन किया है।
डॉ. बिमला गौरी ने पांच स्वर्ण पदक मैराथन में जीते हैं। 64 साल की उम्र में मैराथन में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाना कोई आम बात नहीं है, इतना ही नहीं साल 1991 में डॉ. बिमला गौरी रोहतक मेडिकल कॉलेज से ओर्थो में डिग्री करने वाली पहली महिला चिकित्सक है, वहीं गांव की पहली ऐसी बेटी है जो इतनी पढ़ी लिखीं हैं।
विज्ञापन

शादी की 25वीं वर्षगांठ से मिली प्रेरणा : डॉ. बिमला गौरी ने बताया कि शादी की 25वीं वर्षगांठ पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें शादी के समय मिले जोड़े को डालने के लिए कहा, लेकिन शरीर में मोटापा आने के कारण कपड़े नहीं डाल पाई। परिजनों ने इसी बात का मजाक बना लिया। डॉ. बिमला ने बताया कि यह बात उन्हें महसूस हुई। चिकित्सक होने के बावजूद भी वह अपने शरीर को मेंटेन नहीं कर पा रही। वहीं ओपीडी में आने वाले मरीजों को स्वस्थ रहने की नसीहत देते हैं, तभी से सोच लिया कि शरीर को स्वस्थ रखना है, जिसके बाद जिम ज्वाइन कर ली और निरंतर दौड़ लगाती हूं। संवाद

कुरुक्षेत्र। मेडल दिखाती डॉ. बिमला गौरी। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें