फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत तो दूसरे ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रेलवे लाइन पर अलग-अलग जगह पर दो हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया तो दूसरे ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन

पहला हादसा गत देर रात को समाना बाहु फाटक के समीप हुआ जहां एक युवक का शव रेलवे पटरी पर मिला। जीआरपी थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक शव ट्रैक पर पड़ा हुआ है। वे पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो युवक का शव दो हिस्सों में ट्रैक के दोनों ओर पड़ा था। मृतक की पहचान नहीं हो पाई लेकिन उसने चैक की कमीज व पांव में चप्पल डाली हुई थी। शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया। उधर, दूसरा हादसा गांव सुंदरपुर रेलवे और ब्रिज के पास हुआ जहां एक युवक रेलवे ट्रैक पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सुंदरपुर गांव का ही रहने वाला है और सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें