फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कीटनाशक का एक व बीज के दो सैंपल फेल, दो दुकानदारों के स्टॉक में अंतर मिलने पर थमाया नोटिस

विज्ञापन
पिहोवा। कीटनाशक दवा की दुकान में रिकार्ड की जांच करती कृ​षि विभाग की टीम। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा/इस्माईलबाद। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा खाद, बीज व कीटनाशक के भरे गए नमूनों में जांच के दौरान तीन फेल निकले। पिहोवा के दो दुकानदारों के स्टॉक में अंतर भी मिला, जिसके चलते उन्हें स्पष्टीकरण के लिए नोटिस थमाया गया। बुधवार को विभाग की टीमें पूरे दिन कार्रवाई में जुटी रहीं। अब तक खाद के 23 व कीटनाशक के 37 सेंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। विभाग की इस कार्रवाई से खाद व बीज विक्रेताओं में खलबली मची रही।
विज्ञापन


कृषि आदानों की गुणवत्ता को लगातार जांचने के लिए बुधवार को कृषि निदेशालय से विपणन अधिकारी मुख्यालय डाॅ. राकेश पोरिया की अगुवाई में संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न मंडियों का कृषि आदानों का स्टॉक, गुणवत्ता व उपलब्धता जांचने के लिए औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें चार खाद के सैंपल एकत्रित किए गए। निरीक्षण के दौरान महावीर ट्रेडिंग कंपनी, पिहोवा एवं नंद लाल एंड कंपनी, पिहोवा के स्टॉक में अंतर पाए जाने पर दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनके खुदरा व होलसेल लाइसेंस तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिए गए। गत तीन जुलाई को भी जिला की विभिन्न मंडियों का औचक निरीक्षण किया गया था।
उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने उक्त कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि अब तक खाद के 23, कीटनाशकों के 37 व विभिन्न फसलों के बीजों के 60 सैंपल एकत्रित करके प्रयोगशालाओं में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 82 नमूनों के परिणाम आ चुके है और तीन नमूने अभी तक फेल पाए गए है। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन के दौरान बिजाई की जाने वाली फसलों के प्रयोग के लिए कृषि आदानों (खाद, बीज व कीटनाशक इत्यादि) की लगातार मांग बनी रहती है। किसानों को उच्च गुणवत्ता के कृषि आदान उपलब्ध हों, इसके लिए विभाग के निरीक्षकों को विशेष निर्देश दिए जाते हैं कि बाजार में उपलब्ध सभी प्रकार के कृषि आदानों की समय रहते सैंपलिंग की जाए, ताकि किसानों को उचित समय पर उचित गुणवत्ता के कृषि आदान उपलब्ध करवाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें