फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। ट्रक की टक्कर से बाइक चालक युवक की मौत हो गई तथा पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मंगलवार शाम साढ़े सात बजे का है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बलबीर सिंह वासी सौंटा ने थाने में दी शिकायत में बताया कि उसके भाई का साला धर्मबीर वासी मुंडा खेड़ा उसके घर आया हुआ था। शाम के समय धर्मबीर बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। उसे भी किसी काम से जलबेहडा जाना था। वह भी उसकी बाइक पर पीछे बैठ गया। शाम करीब साढ़े सात बजे वे इस्माईलाबाद बाईपास पर डेहाबस्ती के नजदीक पहुंचे तभी अंबाला की तरफ से आए ट्रक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे दोनों बाइक सहित सड़क पर गिर गए। हादसे में धर्मवीर की मौके पर मौत हो गई। ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई जरनैल सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें