फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार एक श्रद्धालु की मौत, चार गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर गत रात्रि एक ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

ट्रक चालक मौके से भाग गया। जानकारी के अनुसार जींद के गांव जयपुर से श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर फतेहगढ़ साहिब जा रहे थे। जब वे 152 डी से नीचे उतर रहे थे तो एक ट्रक ने पीछे से इतनी तेज रफ्तार से टक्कर मारी कि लोग ट्राॅली से नीचे जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर गुरप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। काबुल सिंह, आज्ञापाल सिंह, अगमजोत सिंह व कुलदीप सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें