फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महिला से छेड़खानी व मारपीट करने का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एक महीने पहले महिला के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वारदात के बाद आरोपी अपने साथी समेत महिला का फोन और 10 हजार रुपये छीनकर फरार हो गया था। आरोपी नवदीप सिंह निवासी मोहन नगर को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन

महिला थाने में 28 फरवरी को दर्ज शिकायत में शहरवासी महिला ने बताया था कि 27 फरवरी को वह अपनी स्कूटी पर अपने कार्यालय से घर जा रही थी। तभी रास्ते में उसे दो युवकों ने रोक लिया और उसकी स्कूटी की चाबी छीन ली। उसने चाबी लेनी चाही तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट और उसके साथ छेड़छाड़ की थी। शोर मचाने पर आरोपी उसका फोन व 10 हजार रुपये छीनकर मौका से भाग गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच महिला उपनिरीक्षक तारों ने करते हुए आरोपी नवदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें