फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महोत्सव के दूसरे दिन धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने की सांध्यकालीन महाआरती

Mon, 17 Nov 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भजन संध्या की प्रस्तुति देती कलाकार मंजू अरोड़ा। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में महोत्सव के गीता महाआरती कार्यक्रम में शहर की सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शिरकत की।
विज्ञापन


संत बाबा हरजीत सिंह यूके वाले, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, नानकसर बगथला से बाबा गुलाब सिंह, शिव शक्ति मंदिर सभा सेक्टर 7, मंदिर सेक्टर 2, धोबी समाज, सुनार समाज, ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों, स्वामी शिवधाम, आरएसएस से प्रदीप शर्मा, समीर कौशिक, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील राणा, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पवन शर्मा, क्षत्रिय सुनार सभा के राम कुमार सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने महाआरती और पूजा-अर्चना की और दीपशिखा प्रज्वलित कर विधिवत रूप से महाआरती का शुभारंभ किया।


महाआरती का गुणगान पंडित बलराम गौतम, पंडित सोमनाथ शर्मा, गोपाल कृष्ण गौतम, अनिल व रुद्र ने किया। संत बाबा हरजीत सिंह यूके वाले ने कहा कि कुरुक्षेत्र का एक पौराणिक और आध्यात्मिक इतिहास रहा है। इस धरा पर जहां भगवान श्रीकृष्ण ने मोह ग्रस्त अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया, वहीं पवित्र ग्रंथ गीता के श्लोकों ने मानवता को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान किया है। इसके साथ-साथ अनेक महान संतों के पैर इस धरा पर पड़े। कई महान संत व गुरु इस धरा पर पहुंचे हैं। इसलिए इस धरा के स्मरण मात्र से ही मनुष्य को अपने पापों से मुक्ति मिलती है और पुण्य की प्राप्ति होती है। अंबाला से भजन गायक मंजू अरोड़ा ने बेहतरीन भजनों की प्रस्तुति देकर सबको भावविभोर कर दिया। इस मौके पर केडीबी सदस्य विजय नरुला, डॉ. एमके मोदगिल, कैप्टन अमरजीत सिंह, अशोक रोशा, डाॅ. ऋषिपाल मथाना, मेला प्राधिकरण के सदस्य डाॅ. अवनीत वड़ैच सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भजन संध्या की प्रस्तुति देती कलाकार मंजू अरोड़ा। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। भजन संध्या की प्रस्तुति देती कलाकार मंजू अरोड़ा। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें