फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 35756 लोगों ने दिया प्रश्नों का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के पहले कार्यक्रम का रविवार को आगाज हो गया। प्रश्नोत्तरी स्पर्धा के पहले दिन देश-विदेश के 35 हजार 756 लोगों ने प्रश्नों का जवाब दिया। इसके 50 हजार तक पहुंचने की उम्मीद है। पिछले वर्ष क्विज शुरू होने से अंत तक केवल 15 हजार लोगों ने ही पंजीकरण कराया था। इस शानदार आगाज के लिए जिला प्रशासन की ओर से क्विज में शिरकत करने वाले लोगों को शुभकामनाएं दी गई हैं। ये जानकारी रविवार को डीसी मुकुल कुमार ने बातचीत में दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के साथ देश विदेश के लोगों को ऑनलाइन जोड़ने के लिए क्विज प्रतियोगिता का आगाज हो चुका है। पहले दिन ही 35 हजार 756 लोगों ने भाग लिया है। अगले 18 दिनों में पंजीकरण का आंकड़ा 50 हजार तक पहुंचाने के लिए एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला व उनकी टीम लगातार प्रयासरत है। क्विज प्रतियोगिता के पहले दिन का परिणाम सोमवार को जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। इस प्रतियोगिता को 8 दिसंबर तक चलाया जाएगा। इस महोत्सव में 18 दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में रोजाना 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह सभी प्रश्न महाभारत, पवित्र ग्रंथ गीता व आजादी का अमृत महोत्सव से संबंधित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से रोजाना पांच विजेताओं को 500-500 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता के समापन यानि 18 दिनों बाद 25 लोगों को पुरस्कार दिए जाएंगे। सभी विजेताओं को 1000-1000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं टॉप 20 लोगों को इनसाइक्लोपीडिया ऑफ गीता आईजीएम-2021 के साथ साथ प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें