फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीतास्थली ज्योतिसर तीर्थ देखकर भावविभोर हुए ओम बिड़ला

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने अपनी धर्मपत्नी डॉ. अमृता बिड़ला और बेटी आकांक्षा के साथ गीता स्थली ज्योतिसर में मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना की। उन्होंने सपरिवार भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप के भी दर्शन किए। इसके साथ ही श्रीकृष्ण अर्जुन रथ के साथ एक स्मृति चित्र भी कराया। इस गीता स्थली ज्योतिसर देखकर लोकसभा अध्यक्ष और उनके परिवार के सदस्य श्रद्धा से भावविभोर हो गए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला पहली बार धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में पहुंचे और सुबह से शाम तक कुरुक्षेत्र के पवित्र ब्रहमसरोवर के साथ-साथ ज्योतिसर तीर्थ का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप के साथ-साथ तीर्थ स्थल में सरकार के महाभारत थीम प्रोजेक्ट को भी देखा। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ब्रह्मसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग में हरियाणा पवेलियन में पहुंचे। यहां पर हरियाणवी परपंरा के साथ स्वागत किया। लोकसभा अध्यक्ष ने दादा खेड़ा में पूजा अर्चना की और हरियाणा पवेलियन में हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत को देखा। इसके उपरांत कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के विश्व गुरु भारत प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस मौके पर प्रतिमा चौधरी, संजय बसीन, ओएसडी गजेंद्र फोगाट सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें