संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। अनाज मंडी धर्मशाला में स्तलवार्ट फाउंडेशन के चेयरमैन एवं समाजसेवी संदीप गर्ग नेा शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान संस्थाओं के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
समाजसेवी गर्ग ने कहा कि एक अप्रैल से शुरू की गई लाडवा रसोई में शहर की सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की ओर से प्रतिदिन बखूबी ड्यूटी निभाई जा रही है। सभी सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं का यह एहसान कभी नहीं भूल पाएंगे। लाडवा रसोई इतनी कामयाब हो रही है. वह सभी संस्थाओं के कारण ही है।
उन्होंने कहा कि जल्द ही वह लाडवा में एक फैक्टरी लगाएंगे, जिसमें लगभग तीन हजार बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा। वहीं इस बार गणेश उत्सव शहर में एक बड़े स्थान पर सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर एक मंच पर मनाया जाएगा। इस मौके पर पर अवतार सेखों, अश्वनी जैन, राकेश खुराना, विकास सिंघल, सुरेंद्र सिंगला, महेश गर्ग, कमल किशोर, ओमप्रकाश मल्हौत्रा, शिव गुप्ता, देशराज मंगला व अरविंद सिंघल आदि मौजूद रहे।
लाडवा रसोई में युवतियों बांटा भोजन
लाडवा के पुराने डाकखाने के नजदीक चल रही लाडवा रसोई में शुक्रवार को सेवा करने का जिम्मा शहर की लायंस क्लब व स्टेटवे आईलेट्स सेंटर द्वारा निभाया गया। इस दौरान युवतियों द्वारा लोगों को भोजन वितरीत किया गया। लायंस क्लब के पदाधिकारी संजय गर्ग ने कहा इस नेक कार्य के लिए सभी को आगे आना चाहिए।
बाबैन रसोई आज शुरू होगी
बाबैन। बाबैन के लाडवा रोड पर मुल्तानी धर्मशाला में बाबैन रसोई का शुभारंभ शनिवार को होगा। इस रसोई में भी रोजाना दोपहर का भोजन तैयार किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को भरपेट खाने के लिए मात्र पांच रुपये ही अदा करने होंगे। संदीप गर्ग ने कहा कि बाबैन रसोई के माध्यम से उनका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद एवं निर्धन लोगों की मदद करना है।