फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: ट्रेन के आगे आकर कांग्रेस नेता के बेटे ने दी जान, ऑस्ट्रेलिया से लौटा था, फरवरी में होनी थी शादी

Mon, 11 Dec 2023 04:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

प्रिंस ऑस्ट्रेलिया में ही पीआर था। वह ऑस्ट्रेलिया में अपने भाई और बहन के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से कुछ परेशान लग रहा था।
विज्ञापन
प्रिंस का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कांग्रेस के किसान विंग के प्रदेश महासचिव और कारोबारी के बेटे ने मालगाड़ी के आगे आकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी की टीम ने जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर मृतक की शिनाख्त प्रिंस देशवाल (25) निवासी सेक्टर-तीन के रूप में की। परिजनों के अनुसार, प्रिंस बीते सप्ताह ही ऑस्ट्रलिया से लौटा था और फरवरी में उसकी शादी होनी थी। कुछ दिनों से वह परेशान चल रहा था, हालांकि इसका कारण पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


जीआरपी थाना कुरुक्षेत्र में दिए गए बयान में कांग्रेस नेता और प्रिंस के पिता रण सिंह ने बताया कि उनकी पिपली अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है। उनका छोटा बेटा प्रिंस ऑस्ट्रेलिया में भाई और बहन के साथ रहता था। सात दिसंबर को वह ऑस्ट्रेलिया से घर आया था। इसके बाद वह मानसिक रूप से कुछ परेशान लग रहा था, हालांकि उसने इसका कारण नहीं बताया।

नौ दिसंबर को दोपहर बाद प्रिंस घर से गीता जयंती महोत्सव में जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद जीआरपी ने परिजनों को सूचना दी कि प्रिंस ने अमीन-खेड़ी रामनगर के बीच मालगाड़ी के आगे आकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन


जीआरपी थाना कुरुक्षेत्र प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि उनकी टीम को युवक द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी शिनाख्त हुई थी। पुलिस ने पिता के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें