फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शहर में निजी कंपनी उठाएगी कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर आए दिन चर्चा में रहने वाली नगर परिषद अब एक बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके तहत अब शहर के कूड़े का उठान वह खुद न करके एक निजी कंपनी से कराएगी। इसके लिए इसी सप्ताह में टेंडर खोला जाएगा और एक माह के भीतर कंपनी घर-घर जाकर कूड़े का उठान करने लग जाएगी।
शहर के 31 वार्डों में कूड़े से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आने पर जिम्मेदार कंपनी रहेगी। किसी प्रकार की लापरवाही बरती जाने पर नगर निगम आयुक्त की ओर से कंपनी पर भारी जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान भी है। माना जा रहा है कि कंपनी की ओर से कूड़े का उठान करने पर यूजर चार्ज बढ़ सकता है। इस योजना का प्रस्ताव विधायक सुभाष सुधा ने सरकार के पास भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

विधायक शुक्रवार को मानदेय न मिलने पर हड़ताल पर बैठे टिप्पर चालकों व हेल्पर्स से मिलने पहुंचे थे। विधायक ने उन्हें जल्द ही मानदेय जारी करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद टिप्पर चालक हड़ताल खत्म कर काम पर लौट गए। विधायक ने बताया कि पांच दिन हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है, जिसके चलते टिप्पर चालकों की रविवार की छुट्टी रद्द कर दी है, ताकि जल्द से जल्द शहर को साफ किया जा सके।
विधायक ने कहा कि पिछले दिनों लगातार हुई बारिश से डंपिंग जोन में पानी भर जाने से काफी दिक्कत आ रही है। रास्ते में कीचड़ हो जाने से टिप्पर वहां तक नहीं जा सकते। वहीं कूड़ा गिराने के लिए कोई और जगह भी नहीं है, जहां भी नगर परिषद के टिप्पर कूड़ा गिराने के लिए जाती हैं, वहां पर लोग विरोध में खड़े हो जाते हैं।
उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे स्थित डंपिंग जोन फुल होने के बाद अब कीर्ति नगर स्थित बिशनगढ़ रोड पर नया डंपिंग जोन बनाया गया है। अब शहर का कूड़ा यहीं पर गिराया जाएगा। नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक रूप रविंद्र बिश्नोई ने बताया कि यहां कूड़ा गिराने के लिए करीब तीन एकड़ जगह मिली है। शनिवार से सभी टिप्पर यहां पर कूड़ा गिराने के लिए पहुंचेंगे।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि उनके पास एक कंपनी आई थी, जिसने दावा किया है कि उनके पास एक केमिकल है, जिसे कूड़े पर गिरा कर उसका निस्तारण किया जा सकता है। शहर में रोजाना निकलने वाले करीब 70 टन कूड़े पर इसे गिराया जाए तो यह मात्र 15 टन रह जाएगा। विधायक ने कहा कि इस कंपनी का अभी मध्य प्रदेश में ट्रायल चल रहा है। यहां भी ट्रायल शुरू कराया जाएगा। इससे पहले अगले माह से एक बड़ी कंपनी को शहर से कूड़ा उठाने का टेंडर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद के सचिव अजीत अरोड़ा ने कहा कि कंपनी वार्डों से कचरा उठाने के लिए टन के हिसाब शुल्क लेगी। कंपनी को नगर परिषद के टिप्पर किराए पर दिए जाएंगे। इनका ईंधन व मरम्मत का सारा काम कंपनी ही देखेगी। सरकार से योजना को मंजरी मिली चुकी है, इस सप्ताह में टेंडर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें