फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला रजिस्ट्रार की ओर से सैन धर्मशाला के गेट पर चस्पाया गया कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सैन धर्मशाला के प्रशासक बनाए गए एचसीएस अधिकारी अशोक मुंजाल को चार्ज न मिलने के मामले में जिला रजिस्ट्रार ने वीरवार को धर्मशाला के गेट पर नोटिस चस्पा कराया। यह कारण बताओ नोटिस निवर्तमान प्रधान और महासचिव के नाम जारी किया गया है। ईमेल, व्हाट्सएप और डाक के जरिये भी नोटिस भेजा गया है। पदाधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर नोटिस का जवाब देना है अन्यथा इस बारे में पुलिस अधीक्षक को सूचित करने के बाद एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस मामले में पूर्व कमेटी भी प्रशासक को जल्द से जल्द चार्ज देने के पक्ष में उतर आई है। इस संबंध में वह बुधवार को उपायुक्त, जिला रजिस्ट्रार और जीएम से मिले थे। पूर्व कमेटी के मीडिया प्रभारी का कहना है कि वह सैन समाज के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। वहीं धर्मशाला के प्रशासक बनाए गए जीएम अशोक मुंजाल को जल्द से जल्द चार्ज देने की मांग की है।
जिला रजिस्ट्रार सुषमा बावेजा ने बताया कि धर्मशाला के प्रशासक को चार्ज न सौंपने के विरोध में निवर्तमान प्रधान और महासचिव के नाम कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है जो धर्मशाला के मुख्य गेट पर चस्पा किया गया है। एक सप्ताह के भीतर यदि कोई जवाब नहीं आता है तो पुलिस अधीक्षक से बातचीत कर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें