फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से नहीं मिल रही निजात, लोग परेशान

विज्ञापन
पुरानी सब्जी मंडी के पीछे लगा गंदगी का ढेर। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। थानेसर बाजार स्थित पुरानी सब्जी मंडी के पास गंदगी के ढेर से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। कई-कई दिनों तक कूड़े का उठान न होने से यहां समस्या विकराल रूप ले लेती है, जिस कारण बीमारियां फैलने का खतरा भी बना रहता है।
बारिश के दिनों में स्थिति और भी ज्यादा बदतर हो जाती है। कूड़ा सड़क पर फैल जाता है और सब्जी मंडी में आने जाने का रास्ता बंद हो जाता है। कूड़े के कारण आसपास के दुकानदार परेशान हैं। वहीं राजकीय कन्या स्कूल की छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। छात्राओं को गंदगी पार कर स्कूल में जाना पड़ता है। इस बारे में स्कूल प्राचार्य कई बार शिक्षा विभाग व नगर परिषद के अधिकारियों को शिकायत सौंप चुके हैं। अब तक इस समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं हो पाया है। यहां से पैदल निकलने वालों को मुंह पर रुमाल रखकर निकलना पड़ता है। कूड़े के ढेर के पास ही दो स्कूल, एक मंदिर व 40 से अधिक दुकानें पड़ती हैं, जिन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य अश्विनी कौशिक ने बताया कि स्कूल की दीवार के साथ कूड़ा गिराए जाने को लेकर वे शिक्षा विभाग के अलावा नगर परिषद के अधिकारियों को लिखित में शिकायत दे चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नही हुआ। सब्जी मंडी के दुकानदारों की ओर से कूड़ा फेंका जाता है। र्कई दिनों तक उठाया कूड़ा नहीं उठाया जाता है।
दुकानदार प्रेम कुमार ने बताया कि उनकी दुकान के पास कूड़ा गिराए जाने को लेकर वह कई बार शिकायत दे चुके हैं, लेकिन कुछ फर्क नहीं पड़ा। कूड़े के कारण वह कई बार गंभीर रूप से बीमार हो चुके हैं, उन्हें अस्पताल में भी भर्ती रहना पड़ा। बारिश के दिनों में समस्या और भी बढ़ जाती है। कूड़े के कारण दुकानदारी बिल्कुल ठप हो गई है। ग्राहक दुकान में आने से हिचकिचाता है।
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बलबीर रोहिल्ला ने बताया कि पुरानी सब्जी मंडी में जहां कूड़ा गिराया जा रहा, उसे तुरंत उठवा दिया जाएगा। आगे से यहां कूड़ा न गिराया जाए, इसे लेकर मुख्य सफाई निरीक्षक के साथ बातचीत की जाएगी। समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें