फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार से कोई अवार्ड न मिलने पर अफसाोस नहीं ः ख्ाली

Sat, 19 Mar 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
ख्‍ाली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दी ग्रेट खली उत्तराखंड में फाइटिंग के बाद अब फिर से फाइटिंग मुकाबले की तैयारी करने में जुट गए है। दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली शुक्रवार को कुरुक्षेत्र पिपली रेस्ट हाउस में पहुंचे। वे एक कार्यक्रम के लिए दिल्ली जा रहे थे। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा की वे जल्द ही चंडीगढ़, दिल्ली और लखनऊ में एक बड़ी फाइटिंग मुकाबले की तैयारी कर रहे हैं। खली ने ख़ुशी जताई की देश में रेसलिंग के प्रसंशकों में बढ़ौतरी हो रही है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में देहरादून, हल्द्वानी फाइटिंग शो में लाखों प्रशंसक उमड़े थे। जिससे देखने के बाद ही अब देश के कई बड़े शहरों में भी फाइटिंग करने का मुड बनाया है।
विज्ञापन


खली ने कहा कि उन्हें कोई अफ़सोस नहीं है कि सरकार ने उनको अभी तक को अवार्ड नहीं दिया है। खली की दलील दी कि उनको प्रशंसकों से मिला प्यार ही उनके लिए सबसे बड़ा अवार्ड है। खली ने कहा की उनके प्रशंसकों की वजह से उनको द ग्रेट खली कहा  जाता है वही उसके लिए बड़ा अवार्ड है। वहीं एक सवाल के जवाब में खली ने साफ़ कर दिया की किसी भी राजनितिक पार्टी के समर्थन में उतरने का उनका कोई मन नहीं है। वहीं कुछ देर पिपली रैस्ट हाऊस में रूकने के बाद दिल्ली की ओर प्रस्थान कर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें