फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहम जिम्मेदारी: एनआईटी कुरुक्षेत्र कराएगा तकनीकी संस्थानों में दाखिले, अगले दो माह में पूरी की जाएगी प्रक्रिया

Wed, 10 May 2023 08:43 AM IST
नवीन दलाल अंग्रेज सिंह, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

सीसीएमटी के तहत करीब 13 हजार सीटों पर तो वहीं सीसीएमएन की करीब दो हजार सीटों के लिए दाखिले होंगे। एनआईटी कुरुक्षेत्र ही इस बार संस्थानों में इन सभी सीटों के लिए कांउसिलिंग कराएगा। यहां तक की फीस भी यहीं पर जमा कराई जानी है।
विज्ञापन
एनआईटी कुरुक्षेत्र - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी, एनआईटी और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के तकनीकी संस्थानों में एमएससी स्तर के दाखिले इस बार एनआईटी (राष्ट्रीय प्रोद्यौगिकी संस्थान) कुरुक्षेत्र कराएगा, जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इस माह के अंत में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और जुलाई माह तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। यह पहला मौका है जब देश भर के इन तकनीकी संस्थानों में दाखिले कराने का जिम्मा एनआईटी कुरुक्षेत्र को मिला है।

विज्ञापन


पीजी स्तर की करीब 15 हजार सीटों पर होने हैं दाखिले
गेट (ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग) का परीक्षा परिणाम फरवरी माह में जारी हो चुका है, जिसमें मिले स्कोर के अनुसार सीसीएमटी ( सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग फॉर एम-टेक, एम-आर्क और एम-प्लान) में दाखिले होंगे, जबकि जैम (ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फाॅर मास्टर) का परीक्षा परिणाम करीब डेढ़ माह पहले आ चुका है, जिसमें मिले स्कोर के आधार पर सीसीएमएन ( सेंट्रलाइज्ड कांउसिंलिंग फॉर एमएससी/एमएससी टेक) में दाखिले होंगे।

तैयारी में जुटा संस्थान
सीसीएमटी के तहत करीब 13 हजार सीटों पर तो वहीं सीसीएमएन की करीब दो हजार सीटों के लिए दाखिले होंगे। एनआईटी कुरुक्षेत्र ही इस बार संस्थानों में इन सभी सीटों के लिए कांउसिलिंग कराएगा। यहां तक की फीस भी यहीं पर जमा कराई जानी है। वहीं, दाखिले करवाकर संंबंधित संस्थानों में सूची भेज दी जाएगी। दाखिले की प्रक्रिया तय समय में और नियमानुसार हो, इसके लिए एनआईटी कुरुक्षेत्र में व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


कांउसिलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी की जाएगी
एनआईटी कुरुक्षेत्र के निदेशक डॉ बीवी रमना रेड्डी का कहना है कि संस्थान को पहली बार यह जिम्मा मिला है, जिसके चलते तैयारी शुरू कर दी गई है। सभी संस्थानों से सीटों का ब्यौरा लिया जा रहा है। कांउसिलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी की जाएगी। जुलाई माह तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें