फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मियों ने किया तीन दिन की हड़ताल पर जाने का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार द्वारा 2018 में एनएचएम कर्मचारियों को दिए गए सेवा नियम को वापस लेने के विरोध में एवं सातवां वेतन सहित अन्य लंबित पड़ी मांगों को पूरा करवाने के लिए एनएचएम कर्मियों ने 27 जून से तीन दिवसीय हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इस मामले में शनिवार को एक बैठक भी की गई, जिसमें भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री मान हवा सिंह मेहला मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष विपिन शर्मा ने की।
विज्ञापन

राज्य कोषाध्यक्ष पंकज आत्रेय एवं जिलाध्यक्ष डॉ. सुमित शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा एनएचएम कर्मचारियों की मांगें न माने जाने के कारण इस कड़े कदम को उठाने का निर्णय लिया गया है। कोरोना के तीन चरणों में प्रदेश भर के ज्यादातर कर्मचारी कोरोना से पीड़ित ही नहीं हुए बल्कि कुछ कर्मचारियों ने अपनी शहादत भी दी है, लेकिन फिर भी प्रदेश सरकार लगातार कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कुमार, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र वत्स, संगठन मंत्री विजय, उपाध्यक्ष बबीता, इंद्रावती, संगीता, तरनदीप, दिनेश, हरेन्द्र, हरदीप, कुलदीप आर्य, राजेश, दौलत राम, सुखदेव, जिला मंत्री वैभव कौशिक, विकास व सुरेश शर्मा आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें