फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नवीन महिला सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ आज

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से सांसद नवीन जिंदल द्वारा शनिवार को नवीन महिला सशक्तिकरण अभियान का पोस्टर लांच कर शुभारंभ किया जाएगा। सांसद नवीन जिंदल द्वारा आज दोपहर बाद पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस लाडवा में आयोजित एक पब्लिक मीटिंग में क्षेत्र के नागरिकों के साथ अभियान का पोस्टर लांच किया जाएगा। इस अभियान के प्रथम चरण में नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

सांसद नवीन जिंदल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि अभियान का पहला कार्यक्रम लाडवा हलके के गांव संघौर में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए नवीन जिंदल फाउंडेशन की टीम गांव के सरपंच और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के साथ संवाद कर रही है। महिलाओं की जरूरतों, पारंपरिक हुनर और स्थानीय रोजगार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। सांसद जिंदल के मार्गदर्शन में इस अभियान के तहत महिलाओं को बाजार की मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार करने, गुणवत्ता सुधारने, पैकेजिंग, डिजिटल साक्षरता और डिजिटल मार्केटिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें