फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग में मुस्कान प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-21
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग में मुस्कान ने बाजी मारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डीग में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। जिसमें नौंवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के बीच स्लोगन लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में 32 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। स्लोगन लेखन में प्रथम स्थान नौवीं कक्षा की छात्रा भारती, दूसरा स्थान आरजू और तीसरा स्थान छात्रा महक ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने बच्चों को बताया कि 14 से 21 अक्तूबर के बीच हर वर्ष सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। पोस्टर मेकिंग में मुस्कान प्रथम, रंजना द्वितीय व रजनी तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर निवेदिता, प्राचार्य रणवीर सिंह, नसीब सिंह ,राजेंद्र सिंह, जसवीर कौर, राजेंद्र मलिक, डॉ. प्रशांत शर्मा, हितेश कुमार ,जगदीप, राजेश कुमार ,मनोज, रेखा शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें