फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षणिक संस्थानों में एमओयू जरूरी : प्रो. सचदेवा

विज्ञापन
केयू के शारीरिक शिक्षा विभाग और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के बीच हुए - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग तथा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एमयू के शारीरिक शिक्षा विभाग के बीच शुक्रवार को एमओयू पर केयू के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि शिक्षा, खेल एवं विज्ञान के क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थानों से एमओयू वर्तमान समय की जरूरत है।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. अरविंद्र मलिक ने और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव अबदुल्ल हमिद व शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. जमीर उल्लाह खान ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। केयू के कुलपति प्रो. सचदेवा ने कहा कि यह एमओयू इस विभाग के शिक्षक एवं विद्यार्थियों के साथ-साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को भी लाभकारी सिद्ध होगा।
विज्ञापन

एमओयू के माध्यम से संकायों के आदान-प्रदान, अतिथि व्याख्यान कार्यक्रम, सहयोगी अनुसंधान व अनुसंधान परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण और निष्पादन, शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान, उच्च प्रदर्शन प्रशिक्षण के विकास के विभिन्न क्षेत्रों में बौद्धिक विचार और तकनीकी सहायता साझा की जाएगी। कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि कहा कि इस एमओयू के द्वारा दोनों विश्वविद्यालय आपस में विस्तार गतिविधियां व शोध कार्यक्रमों को आदान-प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. अरविंद मलिक ने बताया कि एमओयू के माध्यम से संयुक्त रूप से अंशकालिक कौशल विकास का प्रस्ताव व संचालन किया जाएगा. जो कि दोनों विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए हितकारी होगा। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. तारिक मनसूद ने इस एमओयू के लिए बधाई दी। इस मौके पर केयू की डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. मंजुला चौधरी, लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. बृजेश साहनी, प्रो. संजीव अरोड़ा, प्रो. सुनील ढींगरा, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें