फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर मास्क वालों के आठ माह में 10472 चालान कर वसूला 52 लाख से अधिक जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने जनवरी 2021 से अब तक बगैर मास्क घूमते पाए गए 10 हजार 472 लोगों के चालान किए हैं। इन लोगों पर 500-500 रुपये जुर्माना लगाकर 52 लाख 36 हजार रुपये वसूले गए हैं। पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि कोरोना महामारी के संक्रमण की दर अब कुछ प्रतिशत ही रह गई है। इस प्रतिशतता को कम करने में आमजन का सहयोग व कोविड के नियमों का पालन जरूरी है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से नियमों में दी गई छूट के कारण बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ बढ़ने की आशंका रहती है। ऐसे में अनलॉक की इस प्रक्रिया में पहले से ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। अत: अनावश्यक तौर पर बाजारों में और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। जब ज्यादा जरूरी होतब ही घर से निकलें।
इस बारे में जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र ने कहा कि इस महामारी के कारण आमजन जीवन बहुत प्रभावित हुआ है। कोरोना महामारी के कहर में बहुत से लोगों ने अपनी जान गंवाई है। आपको सावधानी बरतकर घरों में रहकर खुद को तथा अपने परिवार को इस महामारी की चपेट में आने से बचाना है। कोरोना महामारी से बचाव के लिए हमेशा मास्क पहनकर घर से निकलें। जिला पुलिस द्वारा कोविड से बचाव के लिए आमजन को कोरोना के नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कोविड के नियमों की अवहेलना करने वालों पर पुलिस की ओर से कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें