कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग में ए कप ऑफ टी एकल कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका दूसरे दिन सैकड़ों दर्शकों ने अवलोकन कर प्रदर्शनी में की गई कलाकृतियों के बारे में जाना। दर्शकों ने कलाकृतियों के बारे में जानकारी लेते हुए की गई कला की सराहना भी की।
कलाकार छात्रा मोहिनी से उसके विषय के विभिन्न तकनीक और बारीकियों के बारे में बातचीत की। छात्रा मोहिनी ने बताया कि उन्हें प्रदर्शनी के माध्यम से अपने द्वारा किए गए कार्य की गहनता से जानकारी मिली है और दर्शकों द्वारा दी गई प्रतिक्रिया से भी बहुत कुछ सीखने को मिला है। इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित की गई कलाकृतियां लाइव पेंटिग, लाइव स्केचिंग के प्रति प्यार उनको मानव स्वभाव तथा उनके व्यवहार व उनकी अभिव्यक्ति, मनोदशा आदि को समझने में मदद करती है। विभागाध्यक्ष प्रो. राम विरंजन ने कहा कि कला प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों की कला को मंच प्रदान करना है। इसी के साथ सभी विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर डॉ. पवन, डॉ. गुरचरण सिंह सहित अन्य शोधार्थी व विद्यार्थी मौजूद रहे।