फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक सुधा ने विधानसभा में 13 परियोजनाओं की मांग उठाई

विज्ञापन
विधानसभा सत्र में बोलते विधायक सुभाष सुधा। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। विधानसभा सत्र में शुक्रवार को विधायक सुभाष सुधा ने थानेसर के गांव पलवल में 20 एकड़ जमीन पर नया स्टेडियम बनाने और द्रोणाचार्य स्टेडियम के साथ लगती हुड्डा की करीब चार एकड़ जमीन पर आधुनिक सुविधाओं से लैस स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव रखा। सत्र में उन्होंने सात विभागों की 13 परियोजनाओं की मांग को पूरा करने की आवाज उठाई।
विधायक ने स्वास्थ्य, आयुष चिकित्सा, शिक्षा, शहरी विकास, सड़क निर्माण, ग्राम दर्शन पोर्टल, लाल डोरा मुक्त, कोविड महामारी में सरकार के सराहनीय प्रयास व पर्यटन के क्षेत्र में की गई तमाम उपलब्धियों को विस्तार से विधानसभा सत्र में रखा। विधायक ने थानेसर विधानसभा की कुछ नई मांगों को भी सदन में रखा, जिनमें राजकीय महिला कॉलेज पलवल में मल्टी पर्पज हॉल, खेल प्रांगण, फर्नीचर, लैब, बारना हाई स्कूल को सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अपग्रेड करने, द्रोणाचार्य स्टेडियम के साथ लगती एचएसवीपी की चार एकड़ जमीन में आधुनिक सुविधाएं से लैस स्टेडियम का निर्माण करने तथा पलवल में 20 एकड़ जमीन पर नए स्टेडियम का निर्माण करने की मांग को प्रमुख है।
विज्ञापन

उन्होंने ब्रह्मसरोवर पर म्यूजिकल फाउंटेन, लैजर लाइट एंड साउंड प्रोजेक्ट लगाने, होली सिटी थानेसर के सभी प्रवेश द्वारों पर गेटों का निर्माण करने, पिपली और बीआर इंटरनेशनल चौक के पास नया बस स्टैंड बनाने, एलएनजेपी अस्पताल के पुराने भवन को तोड़कर नया भवन बनाने, देश के पहले आयुष विश्वविद्यालय में प्रशासनिक ब्लॉक, कैंपस और कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग उठाई। इसके अलावा नगर परिषद थानेसर में कचरा प्रबंधन प्रोजेक्ट लगाने, खेड़ी मारकंडा में एक और नया एसटीपी लगाने के साथ-साथ विश्वविद्यालय थर्ड गेट से लेकर ज्योतिसर तक सड़क का नवनिर्माण, विस्तारीकरण और सुंदरीकरण करने की मांग को रखा है।
विज्ञापन

एजेंसी के बैकग्राउंड को किया जाए चेक
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि पिपली से थर्ड गेट तक सड़क निर्माण कार्य को लेकर एजेंसियों की लापरवाही से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सदन में अपील करते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए जाएं कि पिपली से थर्ड गेट तक जिस भी एजेंसी को टेंडर अलॉट किया जाए, इस अलॉटमेंट से पहले एजेंसी के बैकग्राउंड को चेक किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें