फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दिल्ली रैली के लिए विधायक ने ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक अशोक अरोड़ा। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दिल्ली में वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली का आयोजन 14 दिसंबर को किया जा रहा है। इसके लिए पंजाबी धर्मशाला में थानेसर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक विधायक अशोक अरोड़ा ने ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महारैली में थानेसर विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचकर प्रजातंत्र को बचाने की लड़ाई में हिस्सेदार बनेंगे। प्रदेश में जो सरकार बनी हुई है, वह वोट चोरी करके बनी है। लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एसआईआर पर बोलते हुए सरकार से तीन सवाल किए थे लेकिन सरकार इसका जवाब अभी तक नहीं दे पाई है। अगर इसी प्रकार चलता रहा तो देश में प्रजातंत्र नही बचेगा।
संसद में राहुल गांधी के सवालों पर जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग अमित शाह ने किया, यह प्रजातंत्र की भाषा नहीं है। यह तानाशाह राजा का तानाशाह रवैया था। देश में प्रजातंत्र को कायम रखने के लिए महारैली का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

अरोड़ा ने कहा कि प्रजातंत्र और संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी लड़ाई लड़ रही है और सभी कार्यकर्ता 14 दिसंबर को मिलकर दिल्ली जाएंगे। दिल्ली में होने वाली महारैली के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को यह नहीं पता कि जिस समय जवाहर लाल नेहरू ने देश संभाला था, उस समय इस देश के अंदर खाने के लिए अनाज भी नहीं होता था और हमें अनाज भी बाहर से मंगवाना पड़ता था। इसके बावजूद देश को वह कुछ दिया जिसके बारे में भाजपा के लोग सोच भी नहीं सकते।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार का देश के लोगों के लिए क्या प्लान है, इस बारे में वे संसद में चर्चा करने के बजाय देश को बांटने की बात करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें