फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नकली वीजा देकर ठगे 24 लाख थाईलैंड और दुबई घुमाते रहे एजेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शाहाबाद में एक युवक से लंदन भेजने के नाम पर 24 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्थानीय एजेंट मोहित और उसका साथी रोहित कुमार युवक को असली वीजा का भरोसा देकर उससे भारी रकम ऐंठते रहे और बाद में नकली दस्तावेज पकड़ाए। पीड़ित युवक को इन एजेंटों ने लंदन भेजने के बहाने मोरक्को, थाईलैंड और दुबई में भटकाया, जहां उसे कई बार हिरासत और डिपोर्ट होने की स्थिति का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बीबीपुर गांव निवासी गौरव ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए वह विदेश जाकर नौकरी करना चाहता था। उसके पिता गुलजार ने इसके लिए अपनी तीन एकड़ भूमि बेचकर और कर्ज लेकर 22 लाख रुपये का इंतजाम किया। अक्तूबर 2023 में एजेंट मोहित ने उसे लंदन भेजने का वादा किया और वीजा प्रक्रियाओं के नाम पर लगभग आठ लाख रुपये पहले ले लिए। इसके बाद आरोपी ने वीजा दिखाकर उससे करीब साढ़े 15 लाख रुपये और लिए। टिकट सहित कुल मिलाकर रकम 24 लाख रुपये से अधिक हो गई। 18 नवंबर 2023 को आरोपी उसे अमृतसर एयरपोर्ट लेकर पहुंचे, जहां इमिग्रेशन जांच के दौरान उसका वीजा नकली पाया गया। इसके बावजूद आरोपी उसे झांसे में रखते हुए एक सप्ताह बाद दिल्ली और मुंबई ले गए और जनवरी 2024 में मोरक्को भेज दिया। मोरक्को पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर दो दिन बाद डिपोर्ट कर दिया। फरवरी में उसे थाईलैंड भेजा गया लेकिन वहां से लंदन की आगे की टिकट नहीं जुड़ सकी।
मार्च 2024 में आरोपी ने उसे दुबई भेजकर इस्तांबुल रूट से लंदन भेजने की कोशिश की लेकिन दस्तावेज नकली होने के कारण उसे फिर से भारत लौटा दिया गया। तीन बार असफल प्रयासों के बाद जब गौरव ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें