फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाइक चुराने का नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गत सप्ताह बाइक चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरीशुदा दो बाइक बरामद करके आरोपी को अदालत के आदेश से बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया। थाना शहर थानेसर में 18 मार्च को दर्ज शिकायत में दीपक निवासी गांधी नगर ने बताया था कि वह अपनी बाइक पर निजी काम से कुरुक्षेत्र कोर्ट गया था। वह अपनी बाइक को कोर्ट परिसर के गेट-दो के पास खड़ी करके कोर्ट के अंदर चला गया था। कुछ देर बाद वापस आया तो उसकी बाइक चोरी हो गई थी। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 ने करते हुए मोहन नगर निवासी एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीआईए-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि आरोपी ने 25 मार्च को नए बस अड्डे के सामने एक मॉल से भी एक बाइक चुराई थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरीशुदा दोनों बाइक बरामद कर ली। आरोपी को अदालत के आदेश से बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें