फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लाखों की धोखाधड़ी करने का आरोपी एजेंट काबू

Sun, 26 Mar 2023 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नौ महीने पहले अमेरिका भेजने के नाम पर 15.15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता के बेटे को 28 लाख रुपये में अमेरिका भेजने का झांसा दिया था। आरोपी ने उसे रूस भेज था। पुलिस ने आरोपी गुरजीत सिंह उर्फ काला निवासी केसरी (अंबाला) को अदालत के आदेश से दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में 21 जुलाई को दर्ज शिकायत में हरनेक सिंह निवासी देवीदासपुरा ने बताया था कि उसकी गुरजीत सिंह के साथ जान-पहचान है। इसी के चलते आरोपी ने उसे बताया था कि वह वीजा लगवाकर काफी युवकों को अमेरिका भेज चुका है। आरोपी ने उसके बेटे रजत को भी 28 लाख रुपये में अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया था। आरोपी ने पांच लाख रुपये व पांच हजार डॉलर अग्रिम देने तथा बकाया अमेरिका पहुंचने के बाद देना तय हुआ था।
आरोपी ने उसके बेटे का पासपोर्ट, आधार कार्ड, फोटो व वीजा लगवाने के एवज में 15 लाख 15 हजार रुपये लिए थे। उसके बाद आरोपी किसी एजेंट के माध्यम से उसके बेटे को यूएई, उज्बेकिस्तान और यहां से रूस लेकर गया था। यहां से गुआना के लिए जाना था तो इथोपिया एयरपोर्ट पर दस्तावेज में कमी होने की वजह से रजत भारत डिपोर्ट कर दिया था। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी गुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें