फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: मंत्री रणजीत सिंह चौटाला बोले- पंजाब को देना होगा पानी, टाला नहीं जा सकता सुप्रीम फैसला

Sat, 07 Oct 2023 08:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला ऐतिहासिक है। सरकार चाहे किसी भी राज्य की हो या फिर केंद्र की, कोर्ट का फैसला मान्य होता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ चुका है और इसे टाला नहीं जा सकता। पंजाब को हरियाणा के हिस्से का पानी देना ही होगा। यह कहना है बिजली मंत्री रणजीत चौटाला का। वे शाहाबाद में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उनका हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया।

विज्ञापन


पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला ऐतिहासिक है। सरकार चाहे किसी भी राज्य की हो या फिर केंद्र की, कोर्ट का फैसला मान्य होता है। अब पंजाब को इसी साल हरियाणा को पानी देना होगा। पानी हर जीव की जीवन रेखा है और इससे वंचित नहीं रखा जा सकता। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र सिंह को जल्दबाजी नहीं दिखानी चाहिए।

रणजीत चौटाला ने इस दौरान जजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और अगले वर्ष होने वाले चुनावों को लेकर टिप्स दिए। इसके बाद वे नीलोखेड़ी के गांव सौकड़ा में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। इस मौके पर सचिन त्योड़ी, पूर्व पार्षद ललित भार्गव, गांव डंगाली के सरपंच सतनाम सिंह, तेजेंद्र बैंस, सुप्रीत कंग, मोहिंद्र गुप्ता, प्रदीप बैंस, नरेश बुहावा, जसविंदर चहल, संजीव सांगवान, प्रिंस और गुल्लू वर्मा सहित जजपा पार्टी के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें