Minister of State for Sports helped the injured person in a road accident and took him to the hospital
- फोटो : Kurukshetra
शाहाबाद। खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करके मानवता का परिचय दिया है। राज्यमंत्री ने अपने फोन से उसके इलाज की व्यवस्था कराई और एक वाहन का प्रबंध करके उसे अस्पताल पहुंचाया। संदीप सिंह ने घायल के इलाज में देरी न हो और डॉक्टर इसे पुलिस केस बताकर पल्ला न झाड़े उसके लिए एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी भी अस्पताल तक जाने के लिए लगाई।
दरअसल, हुआ यूं कि खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह अपने निवास स्थान शाहाबाद से पिहोवा क्षेत्र के दौरे के लिए निकले थे। शाहाबाद मारकंडा के पास पिहोवा की ओर आने वाले बड़े पुल पर अचानक उनके सामने चल रहा एक बाइक सवार किसी चीज से टकराकर सड़क के बीच गिर गया, जिससे वह बुरी तरह से खून से लथपथ हो गया। उसके पीछे संदीप सिंह का काफिला था। उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवाई और गाड़ी से उतरते ही घायल व्यक्ति को उठाया और उसे साइड में लिटाकर पानी पिलाया। खेल राज्यमंत्री ने फोन कर उसके इलाज की व्यवस्था कराई और एक वाहन का प्रबंध करके उसे अस्पताल पहुंचाया।
खेल राज्यमंत्री ने बातचीत में कहा कि यह इंसानियत के नाते प्रत्येक व्यक्ति का फर्ज बनता है कि जरूरत के समय में पीड़ित की मदद जरूर करें।