फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ किताबी ज्ञान काफी नहीं : सुनील जागलान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन शोध केंद्र द्वारा विश्वविद्यालय की एलुमनी एसोसिएशन के सहयोग से ऑनलाइन विस्तार व्याख्यान आयोजित किया गया। जिला जींद के गांव बीबीपुर के पूर्व सरपंच सुनील जागलान ने व्याख्यान दिया। उन्होेंने कहा कि किताबी ज्ञान ही काफी नहीं है। समाज की बेहतरी के लिए समस्याओं का हल निकालना भी जरूरी है।
सुनील जागलान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। वे महिला सशक्तिकरण, महिला शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला अधिकार आदि मुद्दों पर नित नए अभियान चलाते रहे हैं। उनका सेल्फी विद डॉटर अभियान काफी प्रसिद्धि हासिल कर चुका है। उन्होंने अब लाडो पंचायत अभियान चलाया हुआ है, जिसमें वे युवा लड़कियों को नेतृत्व कौशल सिखा रहे हैं। वर्ष 2010 में जींद जिले के बीबीपुर गांव का सरपंच चुने जाने के बाद से ही पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से वे लड़कियों के अधिकारों के लिए 100 से भी ज्यादा अभियान चला चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कुछ अभियानों से संबंधित अपने अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किए और कहा सिर्फ किताबी ज्ञान ही काफी नहीं होता, समाज की बेहतरी के लिए उस ज्ञान से समाज की समस्याओं का हल निकालना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ अभियान से समाज का लड़कियों के प्रति नजरिया बदलने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने अपने कुछ अन्य अभियानों जैसे लाडो चबूतरा, लाडो पुस्तकालय, सेल्फी विद डॉटर, लड़कियों के नाम की घरों की प्लेट, गाली बंद गांव, पीरियड चार्ट, लड़कियों की शादी की उम्र, स्पाई टीम, टीम लाडो आदि का जिक्र किया। तनुश्री ने महिला स्वास्थ्य को लेकर किए गए प्रयासों को भी विद्यार्थियों के साथ साझा किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के करीब 70 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर शोध अधिकारी डॉ. वंदना दवे, प्रो. निर्मला चैधरी, डॉ. पूनम व अंजू रानी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें