फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विवाहिता को जबरन दिया जहर, पति और सास पर हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव रुआं में पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) चंडीगढ़ में कार्यरत कर्मी की बहन की जबरन जहर देकर हत्या कर दी गई। इससे पहले विवाहिता ने अपने भाई को फोन पर हत्या की आशंका जताई थी। सूचना के बाद कर्मी अपनी बहन से मिलने उसके घर पहुंचा तो उसकी बहन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस संबंध में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पति और सास के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में मोहन लाल निवासी छौत (कैथल) ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे उसकी बहन पूनम (29) ने अपने पति के फोन से उसे कॉल किया था। उसने बताया था कि उसका पति और सास उसे मारने की साजिश कर रहे हैं। करीब 21 मिनट की बातचीत के बाद उसने पूनम को भरोसा दिलाया कि वह उसके पास आ रहा है। इसके बाद शाम को वह पूनम की ससुराल गया तो वह घर पर नहीं थी और बहनोई घर बैठकर शराब पी रहा था। आरोप है कि जब उसने पूनम के बारे में पूछा तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। तभी भांजे ने बताया कि लोग उसकी मां को अस्पताल लेकर गए हैं। इसके बाद वह जबरन बहनोई गुरनाम को लेकर अस्पताल गया, जहां गुरनाम ने फिर अभद्रता शुरू कर दी। इस पर अस्पताल के स्टाफ ने उसे बाहर निकाल दिया। इस पर बहन ने रोते हुए बताया कि उसके पति गुरनाम और सास ने उसे जबरदस्ती जहर दिया है। इस संबंध में सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने एकत्रित किए। विदित हो कि विवाहिता अपने पीछे एक बेटा नक्ष (10) और बेटी हनिका (7) को छोड़ गई है। मोहन लाल ने बताया कि उसकी पूनम की शादी 27 मार्च 2012 को गुरनाम के साथ हुई थी। उसके बाद से ही उसका बहनोई शराब पीकर उसकी बहन को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। इस बारे में कई बार पंचायतें भी हुईं। पुलिस को भी शिकायतें दी गईं, मगर उसके बहनोई में कोई बदलाव नहीं आया था।
पैनल ने किया पोस्टमार्टम

मामले की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी और डॉ. गौरव कौशिक ने पोस्टमार्टम किया। जल्द ही पैनल अपनी रिपोर्ट पुलिस को सौंपेगा।
विज्ञापन

बाक्स
पति व सास के खिलाफ हत्या का केस : जगदीश टामक
थाना सदर प्रबंधक जगदीश टामक ने बताया कि विवाहिता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति गुरनाम और सास के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही विसरा जांच के लिए चंडीगढ़ भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें