कुरुक्षेत्र। शहर थाना क्षेत्र के मोहन नगर निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान रामचंद्र के रूप में हुई हैं। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में जहरीला पदार्थ खाने या फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की पता चल पाएगी। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया, जहां चिकित्सकों ने मृतक का विसरा सुरक्षित कर मोगीपुर पंचकुला भेज दिया।
मृतक के परिजन और परिचित राहुल कुमार, हुक्म चंद ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रामचंद्र शाम को खाना खाकर सोने जा रहे थे। उसी समय अचानक उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। रास्ते में उनके मुंह से झाग निकलने लगा और एक निजी अस्पताल में उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्हें किसी पर भी कोई शक नहीं जताया। पुलिस ने परिजनों और गवाहों के बयान बीएनएसएस की धारा 195 के तहत दर्ज किए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रामचन्द्र की मौत 27 मई को संभवतः जहरीला पदार्थ खाने या फूड प्वाइजनिंग के कारण हुई है।