फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मालवा सुपरफास्ट का ब्रेकडाउन, 40 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का मंगलवार की सायं बस स्टैंड और मारकंडा के बीच रेलवे ट्रैक पर ब्रेकडाउन (पेंटो खराब ) हो गया, जिसके चलते ट्रेन बीच रास्ते में रुक गई। करीब 40 मिनट बाद ट्रेन रवाना हो पाई, जिस दौरान भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। डॉ. आंबेडकर नगर से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलने वाली यह सुपरफास्ट ट्रेन शाम करीब 5 बजे अंबाला से रवाना होकर शाहाबाद के पास पहुंची थी। इसी दौरान शाम करीब 5:15 बजे ट्रेन में तकनीकी खराबी आ गई और ट्रेन ट्रैक पर खड़ी हो गई।
विज्ञापन


ट्रेन रुकते ही यात्रियों में हलचल मच गई। भीषण गर्मी और उमस के चलते बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन से नीचे उतर आए। कई यात्री ट्रैक किनारे और आसपास छांव में खड़े नजर आए। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और ब्रेकडाउन की खराबी को ठीक करने का काम शुरू किया। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद तकनीकी दिक्कत दूर कर ट्रेन को शाम लगभग 5:55 बजे दोबारा रवाना किया गया।

मालवा सुपरफास्ट के बीच रास्ते में रुकने से रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। ऊंचाहार एक्सप्रेस, एकता एक्सप्रेस, हापा एक्सप्रेस और एक पैसेंजर ट्रेन सहित कई ट्रेनों को रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों ने बताया पेंटो में खराबी के कारण यह समस्या हुई थी, जिसे समय रहते ठीक कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें