फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महारथी नाटक ने प्रथम व ठाकुर का कुआं नाटक ने दूसरा स्थान किया हासिल

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में उमंग महोत्सव का शुक्रवार को आगाज हुआ। इसमें छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पूरा महाविद्यालय परिसर महोत्सव के माहौल में रंगा रहा। महोत्सव के दौरान प्रस्तुत किए गए नाटक नाट्य विधा में महारथी ने प्रथम व ठाकुर का कुआं ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉक्टर गगनदीप कौर ने महोत्सव का शुभारंभ किया और कहा कि विद्यार्थियों के बहुआयामी विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि इस महोत्सव के दौरान छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
काव्य प्रतियोगिता में आरजू ने प्रथम, स्वाति ने द्वितीय और तनिषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा गायत्री ने अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरते हुए भजन, हरियाणवी, पंजाबी, राजस्थानी और सामान्य गायन की सभी श्रेणियों में प्रथम स्थान हासिल कर प्रतिभा दिखाई। वहीं हरलीन कौर और रोजी ने भी विभिन्न श्रेणियों में क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए। मेहंदी प्रतियोगिता में बीएससी की तानिया ने प्रथम, मनप्रीत ने द्वितीय और प्रज्ञा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. सुनील थुआ ने किया। निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ. सतबीर, डॉ. जितेंद्र, डॉ. कोमल प्रोफेसर विनय प्रोफेसर पूजा रानी रही। इस अवसर पर कॉलेज काउंसिल के सदस्य डॉ. मीनाक्षी, डॉ. पूनम बागी, डॉ. संजय, डॉ. बीर इंदर कौर सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें