कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय युथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में
कुरुक्षेत्र। रेडक्रॉस समिति की ओर से भगवान परशुराम महाविद्यालय में जिला स्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसके पांचवें दिन उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा पहुंचे। शिविर निदेशक डॉ. सौरव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में डॉ. सोनिया चौहान और डॉ. श्रेष्ठा सहित, जिला प्रशिक्षण अधिकारी अंजू कश्यप मौजूद रहीं। डॉ. वर्मा ने रक्तदान महादान विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया और कहा कि रक्त का कोई अन्य विकल्प नहीं है। रक्तदान से शरीर पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता। उन्होंने युवाओं को कहा कि वे नशे की सुईं के स्थान पर रक्तदान की सुईं लगाकर देखें, बहुत अच्छा लगेगा और जीवन में अतुलनीय आनंद का अनुभव होगा। उन्होंने नशा मुक्त समाज के निर्माण पर अपनी बात रखी और जीवन में नशा न करने की शपथ दिलवाई।