फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 22 व 23 को

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत थानेसर की ओर से हर वर्ष की भांति महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव आयोजन किया जा रहा है। संस्था के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती पर 22 और 23 को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ 22 को सुबह हवन एवं ध्वजारोहण के साथ होगा।
विज्ञापन

इसके बाद महाराजा अग्रसेन चौक मोहन नगर पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर श्रद्धा भाव से माल्यार्पण होगा। गुप्ता ने बताया कि अग्रसेन जयंती पर्व के अवसर पर ही हर वर्ष की भांति दोपहर को प्रीतिभोज होगा। सायं महाराजा अग्रसेन चौक मोहन नगर पर हरिद्वार एवं वाराणसी की तर्ज पर महाआरती एवं 56 भोग का प्रसाद वितरण होगा।
संस्था के प्रधान ने बताया कि अग्रसेन जयंती के अवसर पर 23 सितंबर शाम को श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल रेलवे रोड़ में साध्वी पूर्णिमा की ओर से भव्य भजन संध्या आयोजित होगी। आयोजन के लिए मंगलवार को संस्था की बैठक हुई जिसमें तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें