पहलवान लव गुलिया ने किर्गिस्तान के बिश्केक में एशियन अंडर-15 कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया। पहलवान का गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ।
धर्मनगरी के होनहार पहलवान लव गुलिया ने किर्गिस्तान के बिश्केक में एशियन अंडर-15 कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया। 15 वर्षीय लव ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन
दिल्ली में जोरदार स्वागत
मंगलवार रात साढ़े 11 बजे लव गुलिया दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे जहां उनके परिवार, गांववासियों और प्रशंसकों ने उनका भव्य स्वागत किया। सोनीपत के पुरखास गांव के मूल निवासी और वर्तमान में सेक्टर-5 में रहने वाले लव की इस उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर है।
ओलंपिक मे गोल्ड मेडल जीतना सपना: लव
लव ने अपने स्वागत समारोह में कहा मेरा सपना है कि मैं ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतूं। इसके लिए मैं कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास कर रहा हूं। युवा पहलवान की लगन और जुनून की हर कोई सराहना कर रहा है। सम्मान समारोह में शामिल हुए परिजन और कोच लव को सम्मानित करने के लिए आयोजित समारोह में उनके पिता डीएसपी रमेश गुलिया, कोच सुभाष, दादा बलवान, भाई खुश गुलिया, प्रिंस, अर्शवीर, अली पहलवान, अनुज, नैतिक, और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी बुलबुल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।