फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एलसीएलओ कर्मचारी भूख हड़ताल पर, सीपीएलओ पद पर समायोजन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में एलसीएलओ कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। शनिवार को उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का तीसरा दिन था। इस दौरान करनाल की नीतू की तबीयत बिगड़ने लगी। डॉक्टर को दिखाने के बावजूद उन्होंने हड़ताल नहीं तोड़ी। उनके साथ झज्जर के संजीव कुमार भी भूख हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि तीन दिन बाद भी कोई अधिकारी या मंत्री उनसे मिलने नहीं पहुंचा। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि किसी भी कर्मचारी को कुछ होने पर जिम्मेदारी सरकार की होगी। भर्ती के बाद उन्हें नियमित कार्य या उचित मानदेय नहीं मिला। भर्ती विज्ञापन सीपीएलओ पद के लिए था, पर चयनितों को एलसीएलओ पदनाम दिया गया।

प्रमुख मांगें
एलसीएलओ कर्मचारियों की मुख्य मांग उन्हें सीपीएलओ पद पर समायोजित करना है। वे नियमित और स्पष्ट कार्य के साथ उचित मानदेय भी चाहते हैं। इससे पहले मार्च में उन्होंने धरना दिया था और 23 मार्च को सीएम नायब सैनी के प्रतिनिधि कैलाश सैनी को ज्ञापन सौंपा था। 2025 में भी लघु सचिवालय में धरना दिया था, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ। चयन प्रक्रिया में सफल होने के बावजूद रोजगार की स्थिति स्पष्ट न होने से उन्हें आंदोलन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें