कुरुक्षेत्र। जिला जेल में दंत चिकित्सा शिविर के दौरान अपनी जांच करवाते हुए बंदी। स्वयं
कुरुक्षेत्र। जिला कारागार में शुक्रवार को बंदियों एवं महिला बंदियों के स्वास्थ्य के लिए दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस शिविर में करीब 100 बंदियों की दांतों से संबंधित समस्याओं की जांच की गई। यह शिविर एक कदम संस्था और कुमार डेंटल क्लीनिक के सहयोग से आयोजित हुआ। चिकित्सकीय टीम ने बंदियों को आवश्यक परामर्श और दवाइयां भी वितरित कीं। शिविर के दौरान दांतों एवं मसूड़ों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जांच की गई। बंदियों को मौखिक स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें नियमित रूप से दांतों की देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। जेल अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने चिकित्सकीय टीम के साथ शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने ऐसे स्वास्थ्य शिविरों को बंदियों के कल्याण के लिए उपयोगी बताया। जेल अधीक्षक ने भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।